Blog

नवीन दायित्व पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बोले – सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ूंगा

नवीन दायित्व पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बोले – सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ूंगा

मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर। मस्तूरी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नवीन दायित्व के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ते हुए उनकी आवाज हमेशा बुलंद करता रहूंगा। सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए संघर्ष मेरी प्राथमिकता रहेगी। जनहित और सामाजिक न्याय के इस संघर्ष में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहूंगा।व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अजा विभाग छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनील कुमार सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button