तहसील कोटवार संघ सम्मेलन संपन्न, विधायक ने भवन हेतु 5 लाख देने का किया घोषणा

तहसील कोटवार संघ सम्मेलन संपन्न, विधायक ने भवन हेतु 5 लाख देने का किया घोषणा
मस्तूरी। कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में मस्तूरी, सीपत व पचपेड़ी तहसील कोटवार संघ का संयुक्त सम्मेलन मंगल भवन मस्तूरी में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहे।कोटवार संघ अध्यक्ष चंद्रकुमार मानिकपुरी व जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर चौहान ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कोटवार दिन-रात शासन की योजनाओं, चुनाव, पुलिस व पंचायत कार्यों का निष्ठा से निर्वहन करते हैं, परंतु बैठकों व ठहरने हेतु भवन नहीं है।इस पर विधायक दिलीप लहरिया ने उद्बोधन में कहा कोटवार ग्राम प्रशासन की रीढ़ हैं। आपकी निष्ठा और सेवा सराहनीय है। कोटवार भवन निर्माण हेतु विधायक मद से 5 लाख रुपए देने का घोषणा देता हूं। आपकी हर जायज मांग शासन तक पहुंचाई जाएगी।तहसीलदार लखेश्वर किरण ने भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, मस्तूरी जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन सहित तीनों तहसीलों के कोटवार उपस्थित रहे।