परंपरा और भाईचारे का संगम: उत्कृष्ट भोजली को मिला 3100 का पुरस्कार, भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या रहे मुख्य अतिथि

परंपरा और भाईचारे का संगम: उत्कृष्ट भोजली को मिला 3100 का पुरस्कार, भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या रहे मुख्य अतिथि
महमंद में धूमधाम से मना भोजली उत्सव, महिलाओं ने सिर पर सजाई हरी-भरी भोजली
बिलासपुर। मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद में पारंपरिक भोजली उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव की महिलाओं और युवतियों ने सिर पर हरी-भरी भोजली सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जो महादेव मंदिर के पास से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तालाब तक पहुंची, जहां विधिवत विसर्जन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह, सरपंच विकी निर्मलकर, मंडल महामंत्री जितेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा भोजली छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू है। यह पर्व हमारी बहनों की आस्था, प्रकृति के प्रति प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। हमारी संस्कृति को बचाए रखना ही सच्ची देशभक्ति है। मैं महमंद की माताओं-बहनों को बधाई देता हूं जिन्होंने इतने भव्य आयोजन से परंपरा को जीवित रखा है।मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह ने कहा भोजली का पर्व एक-दूसरे के कान में भोजली डालकर मित्रता निभाने की अनूठी परंपरा है। यह आयोजन गांव की एकता को और मजबूत करता है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांयात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झलक पेश की।उत्कृष्ट भोजली को सम्मानसुंदर भोजली तैयार करने वालों को पुरस्कृत किया गया -प्रथम: 3100 रु. (चंद्रप्रकाश सूर्या द्वारा)द्वितीय: 2100 रु. (जितेंद्र राय एवं रवि बरगाह द्वारा)तृतीय: 1100 रु. (राजेश वैद्य द्वारा)इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा भोजली लेकर आई सभी महिलाओं को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया।