Blog

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग में येलो अलर्ट, बस्तर संभाग में अगले 24 घंटे भारी

रायपुर/बिलासपुर | 25 अगस्त 2026 | छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की हल्की राहत के बाद आज फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर प्रदेश और दूसरा घेरा बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 से 5.8 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। इसी सिस्टम से प्रदेश में लगातार नमी आ रही है।जिलेवार अलर्ट — येलो अलर्ट- बिलासपुर, मस्तूरी, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तेज बौछारें।- ऑरेंज अलर्ट: – कबीरधाम, मुंगेली, दंतेवाड़ा, बीजापुर में भारी बारिश की संभावना।- बस्तर संभाग: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव में अगले 24 घंटे भारी से अति भारी- बारिश का अनुमान, नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं।रायपुर-बिलासपुर का हाल रायपुर में सुबह से आंशिक बादल छाए हैं, अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहेगा। शाम-रात में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिलासपुर-मस्तूरी अंचल में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर बना रहेगा।किसानों के लिए सलाह – धान की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी है। लेकिन खेतों में जल भराव से बचाव के लिए निकासी की व्यवस्था रखें।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 अगस्त तक बारिश का दौर इसी तरह जारी रहने की संभावना है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button