
सर्वर फेल, GPS एरर और नेटवर्क समस्या के बावजूद वेतन रोकना अन्याय फेडरेशन, आंदोलन की चेतावनी
VSK ऐप की खामियों के कारण वेतन कटौती का आदेश अव्यवहारिक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने 7 दिन में बिंदु क्रमांक 3 निरस्त करने की मांग की

भंडार रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 220/स्था./2026 दिनांक 27/07/2026 के बिंदु क्रमांक 3 को लेकर प्रदेश के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों के लाखों शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में गहरा रोष है। इस आदेश में कहा गया है कि अब मासिक वेतन आहरण केवल VSK ऐप में दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही होगा। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, छत्तीसगढ़ ने इस निर्णय को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि डिजिटलाइजेशन का स्वागत है, लेकिन तकनीकी खामियों से जूझ रहे कर्मचारियों का वेतन काटना शासन की हठधर्मिता है।VSK ऐप की प्रमुख खामियांफेडरेशन द्वारा प्रदेश भर से जुटाई गई जानकारी के अनुसार सर्वर ओवरलोड सुबह 10 बजे 2.5 लाख शिक्षक एक साथ लॉगिन करते हैं तो “Server Error 500”, “Failed to Login” आम हो जाता है। हजारों शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचकर भी अनुपस्थित दर्शाए जाते हैं। GPS और नेटवर्क बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे क्षेत्रों में 4G नेटवर्क नहीं है। शिक्षक स्कूल में होते हुए भी ऐप 500 मीटर दूर की लोकेशन दिखाता है।ऐप हैंग और डेटा लॉस पुराने मोबाइल में ऐप बार-बार हैंग होता है। उपस्थिति दर्ज करने के बाद भी सर्वर पर अपडेट नहीं होती। भौतिक पंजी की उपेक्षा संकुल प्राचार्य एवं BEO के हस्ताक्षर वाली उपस्थिति पंजी को नए आदेश में पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। फेडरेशन की मांगफेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर,अश्वनी कुर्रे, बसंत कौशिक, कौशल अवस्थी ने संयुक्त रूप से मांग की आदेश केबिंदु क्रमांक 3 को तत्काल स्थगित किया जाए। VSK ऐप की खामियां दूर होने तक भौतिक उपस्थिति पंजी को ही अंतिम साक्ष्य माना जाए। शिक्षक प्रतिनिधियों वाली उच्च स्तरीय समिति बनाकर ऐप की जांच की जाए।आंदोलन की चेतावनीफेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि बिना जांच के किसी शिक्षक का वेतन काटा गया तो प्रदेश भर में धरना, प्रदर्शन एवं सामूहिक अवकाश किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।