
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का चुनाव
बिलासपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बिलासपुर इकाई द्वारा मस्तूरी ब्लॉक में वरिष्ठ प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के चुनाव एवं मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम रविवार, 31 मई 2026 को दोपहर 3 बजे से शिव शक्ति मंगलम, मस्तूरी, जिला बिलासपुर* में आयोजित होगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के विकास के लिए नई दिशा तय करना है। बैठक में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुझाव एवं सहभागिता देने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सम्मान एवं अन्य क्षेत्रों में समाज नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने समाजजनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।