
बिलासपुर। संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी में विदाई समारोह और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित है।
संत गुरुघासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी में अंतिम वर्ष के सभी संकाय के नियमित विद्यार्थियों का विदाई समारोह और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बी.ए. बी.एस.सी. बी.कॉम.व कंप्यूटर साइंस के सभी नियमित कनिष्क विद्यार्थियों द्वारा अंतिम वर्ष के सभी नियमित विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है।
यह आयोजन आज दिनाँक 28 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। महाविद्यालय के नियमित कनिष्ठ विद्यार्थियों की ओर से इस गरिमामय आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा 30 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, विविध कला प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र जायसी ने इस भव्य कार्यक्रम हेतु विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन स्थल संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पचपेड़ी परिसर रहेगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों एवं स्टाफ में उत्साह का माहौल है।