Blog

गुरूदर्शन व पूजा -अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि का लिया आशीर्वाद

बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय गिरौदपुरी में संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले में हुए शामिल

गुरूदर्शन व पूजा -अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि का लिया आशीर्वाद

बलौदाबाजार,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित  संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए । उन्होंने पूज्य गुरुगद्दी का दर्शन एवं  पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिये कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान के सन्देश मानव को मानव से जोड़ने वाला और सद्भाव व समरसता बढ़ाने वाला है। बाबा गुरु घासीदास जी के बातए मार्ग पर हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा गिरौदपुरी के विकास के लिये सतत तत्पर है। विशाल जैतखाम निर्माण से लेकर अनेक सुविधाओं का विस्तार यहां किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये गए जनसुविधा विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि वेबसाईट और मोबाइल एप्प से भी मेले में उपलब्ध सुविधा की जानकारी श्रद्धालु ले सकते हैं। उन्होंने इस दौरान वहां चस्पा किये गए क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को किया प्रसाद वितरण– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर  मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। मुख्यमंत्री के हाथों स्थानीय श्रद्धालु एवं  स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रसाद ग्रहण कर उत्साहित हुए।

ज्ञातव्य है कि गिरौदपुरी में तीन दिवसीय संत समागम एवं गुरू दर्शन मेला 22 फ़रवरी से प्रारंभ होकर 24फ़रवरी 2026 तक चलेगा। इस मेले में प्रदेश सहित देश एवं विदेश से भी सतनाम पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं।जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित मेला आयोजन हेतु व्यापक तैयारी की गई है दाल भात केन्द्र संचालन हेतु 220 समूहों का चयन किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु 1150 पुलिस बल, 60 सीसीटीवी कैमरा, 9 हेल्थ कैम्प, 10 एम्बुलेंस,250 अस्थाई टेप नल कनेक्शन, 48 पानी टैंकर,550 सफाई कर्मचारी, 100 अस्थाई एवं 80 स्थाई शौचालय, 16 चलित शौचालय, 55 स्नानागार,18 विद्युत ट्रांसफार्मर,10 जनरेटर, 8 अग्निशमन वाहन,2 क्रेन की भी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर धर्मगुरू गुरु बालदास साहेब,गुरू सोमेश बाबा, गुरू सौरभ साहेब,जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, राजिम विधायक रोहित साहु, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता,डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,पूर्व सांसद गुहा राम अजगले, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button