Blog

राज्य सलाहकार राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में पहुंचे छः ग्राम पंचायत

राज्य सलाहकार राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में पहुंचे छः ग्राम पंचायत

बिलासपुर। तखतपुर विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिय,देवरी खुर्द, लिदरी, जरौंधा,कुआं, भरनी, आदि में मोनिका सिंह राज्य सलाहकार, डॉ. रूपेश राठौर राज्य सलाहकार राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण रायपुर के द्वारा सामुदायिक शौचालय, प्लास्टिक यूनिट, फिकल स्लेज मैनेजमेंट यूनिट,ठोस एवम् तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो का निरीक्षण किया गया।

जिसमें स्वच्छाग्राहियो के द्वारा किए गए श्रमदान पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। गांव में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के लिए संलग्न स्वच्छाग्राही समूह के सदस्यों से स्वच्छता के संबंध में तथा गांव के सरपंच जी से कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों को नम्र निवेदन से समझाने तथा समझाने के बाद नहीं मानने पर जुर्माने का प्रावधान किया जाये।

इसके अलावा कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के नाम बताने वाले को प्रोत्साहन स्वरूप कुछ राशि दिये दिये जाने का निर्देश दिया गया इस अवसर पर जिला पंचायत की टीम, जनपद की टीम, सरपंच, सचिव ,ग्रामीणजन, स्वच्छग्राही, उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button