Blog

छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक रायपुर में संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक रायपुर में संपन्न

संगठन विस्तार, 18 अक्टूबर को स्थापना दिवस और 27% ओबीसी आरक्षण पर प्रस्ताव पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आज चंद्राकार समाज भवन, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित समाज के वरिष्ठजन एवं समाज प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक के प्रमुख निर्णयसंगठन विस्तार गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने एवं बस्तर से सरगुजा तक संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया। सभी संभागीय अध्यक्षों को अपने-अपने संभाग में संगठन विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन का दायित्व सौंपा गया।प्रदेश स्थापना दिवस आगामी 18 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू के नेतृत्व में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।मांगपत्र 27% ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना तथा सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर संभाग से प्राप्त मांगों को समाहित करते हुए एक संयुक्त मांगपत्र तैयार कर शासन को सौंपने पर सर्वसम्मति बनी।महिला एवं युवा प्रकोष्ठ बैठक में महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता रही। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।अंत में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारीप्रदेश पदाधिकारीप्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू,प्रदेश महामंत्री कारियाराम दीवान, प्रदेश संरक्षक दिनेश चंद्राकर, शांतनु साहू, यशवंत आडिलप्रदेश उपाध्यक्ष जागेश्वर ठाकुर, मनोहर निषाद, पवन डीवरप्रदेश अध्यक्ष, विश्वकर्मा समाज धनीराम विश्वकर्मा,संभागीय अध्यक्षरायपुर प्रवीण साहू,बिलासपुर श्यामकार्तिक जायसवाल ,दुर्ग महेंद्र साहू,संभागीय सचिव किशोर दीवान ,जिला अध्यक्षजगदलपुर गदाधर वैध,कांकेर हेमंत यादव ,बीजापुर सुनील,दंतेवाड़ा गणेश यादव,बालोद हिंसाराम साहू,युवा प्रकोष्ठप्रदेश अध्यक्ष कोमल निषाद ,प्रदेश महामंत्री रामकरण सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष जतिन अटभैया,महिला प्रकोष्ठ प्यारी विश्वकर्मा ,प्रदेश संगठन सचिव (कोंडागांव) वीरेंद्र वैध ,जिला कांकेर उपाध्यक्ष दशरथ साहू ,जिला दुर्ग मनोज जायसवालइसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button