जय सतनाम अमर ज्योति संस्था बिनौरी में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित, ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि रहे विधायक दिलीप लहरिया

जय सतनाम अमर ज्योति संस्था बिनौरी में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित, ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि रहे विधायक दिलीप लहरिया

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी तहसील के आदर्श ग्राम बिनौरी में जय सतनाम अमर ज्योति संस्था बिनौरी द्वारा ज्योति कलश सन् 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लहरिया ने ध्वजारोहण किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे,सरपंच कमोद कुमार धीवर एवं उप सरपंच भुवन युतलहरे ने की।इस अवसर पर संरक्षक मालिक राम जांगड़े, रामजी चतुर्वेदी, धरमलाल कौशल, अंजन बंजारे, रामरतन कौशल, सेतराम बावरे, संतोष जांगड़े, गोविंद पंडित महिलांगे, मनीष सिंह ठाकुर, शिवबरन यादव, सियाराम टंडन, भारत भूषण चांवला, भागीरती बंजारे, शिवकुमार गेंधरे कोटवार,भंडारी मंगल जांगड़े,साटीदार ननकी राम जांगड़े, संस्थापक सतकुमार सोनी सहित समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महिलांगे, उपाध्यक्ष जसवेंद्र जांगड़े,सचिव विश्वनाथ टंडन, संयोजक चंद्रप्रकाश बंजारे, सचिन कुर्रे,मनालाल कोशले,अजय बंजारे, रायबहादुर चतुर्वेदी, मुकेश टंडन,युवराज लहरे, विशाल पात्रे, प्रेमसागर महिलांगे,अमन लहरे,शुभम बंजार,जोगन लहरे, रितेश पाटले, हिमेश टंडन,परसनजीत पाटले,समीर टंडन, कुलदीप कोशले, संग्राम कुर्रे, साहील पाटले,प्रिंश चतुर्वेदी,अमन बावरे,अलोक लहरे, आनंद लहरे,अरुन लहरे ऑशु बावरे, आदित्य बावरे, ब्रिजेश सोनी,साजन बंजारे,साहील बंजारे,अक्षय बंजारे सहित समस्त सदस्य एवं समस्त आदर्श ग्राम पंचायत बिनौरी के ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। ज्योति कलश केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं।विशिष्ट अतिथि अशोक राजवाड़े ने कहा कि सतनाम पंथ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।अध्यक्षता कर रही सतकली बावरे ने कहा कि ग्राम बिनौरी में वर्षों से चली आ रही यह परंपरा युवाओं में संस्कार और एकता का संचार करती है।