केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री विजय शर्मा ने दिया प्रशस्ति पत्र

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री विजय शर्मा ने दिया प्रशस्ति पत्र
मस्तूरी की ग्राम पंचायत गतौरा को छत्तीसगढ़ में मिला प्रथम स्थान, 550 आवास पूर्ण

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गतौरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा के हाथों गतौरा पंचायत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मान के बाद सचिव थानेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि गतौरा में 550 आवास पूर्ण हो चुके हैं, इसी उपलब्धि पर यह सम्मान मिला है। उन्होंने केंद्र व छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बिलासपुर जिला सीईओ संदीप अग्रवाल, मस्तूरी जनपद सीईओ जे.आर. भगत सहित सरपंच मीना वस्त्रकार, रोजगार सहायक सविता राठौर,व आवास मित्र राघवेंद्र राठौर पूरे विकासखंड के लिए गर्व की बात है।