Blog

शिक्षा ही समाज की उन्नति की आधारशिला – संगोष्ठी में सामाजिक जागरूकता पर मंथन

शिक्षा ही समाज की उन्नति की आधारशिला – संगोष्ठी में सामाजिक जागरूकता पर मंथन

गिरौदपुरी धाम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की दो दिवसीय शिक्षा संगोष्ठी शुरू

बलौदा बाजार । गिरौदपुरी धाम स्थित सतनाम धर्मशाला में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की दो दिवसीय आवासीय शिक्षा संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एस.एल. कोसले, संरक्षक एस.आर. बांधे, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जांगड़े, प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे एवं बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष लता सोनवानी सहित समाज के पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति एवं सशक्त भविष्य की आधारशिला है। ऐसे आयोजन समाज में शैक्षणिक चेतना, एकता एवं सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button