Blog

प्रदेश स्तर जिला स्तर के संदेश को तीन तहसील के समाजिक स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प

प्रदेश स्तर जिला स्तर के संदेश को तीन तहसील के समाजिक स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प

मनोहर कुर्रे बने मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष बर्मन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत

बिलासपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक इकाई का पदाधिकारियों का मनोनयन हेतु बैठक 31 मई 2026 को आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले, प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम टांडे, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र तथा जिला अध्यक्ष धरम डहरिया उपस्थित रहे।

बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर मंगल आरती एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले ने कहा कि समाज को संगठित कर सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए संगठन आवश्यक है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज 2012 से समाजहित में कार्यरत है। सतनाम धर्मशाला मड़वा निर्माण के साथ बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर-चांपा, शक्ति, महासमुंद, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कांकेर, रायगढ़, मुंगेली सहित प्रमुख जिलों में संगठन विस्तार कर जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जा चुका है।

उन्होंने राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में पारित 15-बिंदु प्रस्तावों का गांव-गांव तक पहुंचाने में ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारियों की भूमिका पर बल दिया। प्रमुख निर्णयों में 18 दिसंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ जयंती मनाकर सभी जैतखाम में पालो चढ़ाना, अन्य दिन गुरु उत्सव समारोह के रूप में आयोजित करना, कफ़न पर पूर्ण प्रतिबंध तथा केवल परिवार द्वारा कपड़ा डालना एवं अन्य द्वारा स्वेच्छा से सहयोग राशि देना शामिल है।

मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर कुर्रे ,उपाध्यक्ष परमेश्वर सुमन, गोफेलाल भार्गव,संजय रॉय गुरुजी ,सचिव प्रमेन्द्र गेंदले, कोषाध्यक्ष तुकाराम भार्गव,सह सचिव विजय धीरज,मीडिया प्रभारी रामगोपाल भार्गव,प्रवक्ता उदय भार्गव एवं युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बर्मन ,उपाध्यक्ष नीतीश बंजारे,तरेंद्र बर्मन,विजय कुमार,सचिव योगेश कुमार भारती ,सह सचिव स्वराज सुमन ,कोषाध्यक्ष मनोज राय
,मीडिया प्रभारी अजय कुमार चंद्रसेन, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर कुर्रे व युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष आशीष बर्मन ने अपने उद्बोधन ने कहा कि मैं प्रदेश स्तर जिला स्तर के जो भी संदेश रहेंगे उसको मैं अपने सीपत मस्तूरी पचपेड़ी के सभी सामाजिक स्तर पर उसे समाज तक ले जाने का पूरा जोर दृढ़ संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे एवं सह सचिव दिनेश बंजारे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डी.एल. डहरिया, राजमहंत दशेराम खांडे, जे.पी. कोसले, दिनेश लहरे, सत्यम खूंटे, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button