
मस्तूरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
आपसी भाईचारा सौहार्द एवं शांति एसडीओपी
बिलासपुर। आगामी होली पर्व एवं ईद-उल-फितर के मद्देनजर मस्तूरी थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी लालचंद मोहल्ले, थाना प्रभारी अजहरुद्दीन तथा नायब तहसीलदार की विशेष उपस्थिति रही।बैठक में थाना क्षेत्र के सरपंचगण, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि, कोटवार, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की।
एसडीओपी लालचंद मोहल्ले ने कहा कि होली और ईद जैसे पावन पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीं थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने डीजे, जुलूस मार्ग, समय सीमा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।