
महेतरु मधुकर के कविता संग्रह ‘उम्मीद’ का हुआ विमोचन
बिलासपुर। संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी के सभागार कक्ष में 13 दिसंबर 2025 को महेतरु मधुकर जी द्वारा रचित कविता संग्रह ‘उम्मीद’ का आमंत्रित अतिथियों व नामी कवि, साहित्यकारों के उपस्थिति में विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महेतरु मधुकर जी द्वारा रचित यह उनकी तृतीय काव्य कृति है। 2011 में ‘चाह’ व 2022 में ‘गुरतुर भाखा’ प्रकाशित हो चुकी है। इस कविता संग्रह में 106 कविताओं का समावेश किया गया है जिसमें विभिन्न विषय है। इस विमोचन व कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला परियोजना अधिकारी जितेन्द्र पाटले व विशिष्ट अतिथियों में जे. पी. वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डाॅ. एस. एल. निराला, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी शिवराम टण्डन, बिलासा कला मंच बिलासपुर के अध्यक्ष महेश श्रीवास, संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी के प्राचार्य डाॅ. रविन्द्र जायसी, हास्य एवं व्यंग्यकार राजेन्द्र मौर्य, वरिष्ठ साहित्यकार भरत मस्तुरिहा, गोवर्धन मार्शल, समाजसेवी भूषण सिंह मधुकर व संकुल शैक्षिक समन्वयक राहुल देव भारद्वाज रहे। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजन किया गया पहला सत्र ‘उम्मीद’ कविता संग्रह का विमोचन, समीक्षा व अतिथियों उद्बोधन दूसरा सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ख्यातिलब्ध कवि, कवयित्री द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाली कविताएं प्रस्तुत की गई। कवियों में जगतारण डहरे, दुर्गा प्रसाद मेरसा, व्यास सिंह ठाकुर ‘गुमसुम ‘ श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, शरद यादव ‘अक्स’ रविंद्र पाठक, मिलन मलरिहा , बुंदराम जांगड़े, टेकराम पाण्डल, उमेश श्रीवास, शैलेंद्र गुप्ता, श्रीमती कृष्णा मानसी मेरस, मदन ठाकुर, हरीश पाण्डल , नोबेल श्रीवास, गंगाराम, दीपक दुबे ‘सागर’ पिंकी सिन्हा , दिलीप भूषण कुर्रे ‘दिलफरोश’, दीपक जायसवाल, प्रदीप पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय , राम कृपाल खंडेल, राजेश मधुकर आदि ने काव्य पाठ किया। महाविद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों के साथ अश्वनी टण्डन, रंजीत राय, गुलशन रजक, नोहर पाटले, रामखिलावन कुर्रे, राधेश्याम पाटले, दूजराम कुर्रे, कन्हैया मधुकर, परमेश्वर पाटले, फेंकू सिंह पाटले आदि उपस्थित रहे। यह भव्य विमोचन व कवि सम्मेलन कार्यक्रम सुश्री सुनीता कुर्रे के सफल संचालन में संपन्न हुआ।