
7 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद पास की यूपीएससी
छत्तीसगढ़ के संजय डहरिया ने बीमारी को मात देकर हासिल की 946 वीं रैंक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के छोटे से गांव बेलटुकरी में जन्मे संजय डहरिया का सपना बचपन से ही सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करने का था। लेकिन 2012 में जब वे सिर्फ 23 साल के थे, तब उन्हें salivary gland cancer का पता चला। अगले कई साल इलाज, सर्जरी और रेडिएशन के बीच गुज़रे, यहां तक कि एक ऑपरेशन के बाद उनके चेहरे की नसों पर भी असर पड़ा। लेकिन संजय ने हिम्मत नहीं हारी और 2022 में फिर से अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए UPSC की तैयारी शुरू की। कई मुश्किलों, दो असफल प्रयासों और सालों की मेहनत के बाद, 2025 में उन्होंने UPSC में 946वीं रैंक हासिल कर साबित कर दिया कि असली जीत हालात से नहीं, हौसले से मिलती है। संजय की कहानी हमें याद दिलाती है कि जब इरादे मजबूत हों, तो बीमारी, गरीबी या मुश्किलें भी सपनों का रास्ता नहीं रोक सकतीं।