
24 वां दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न
बिलासपुर। संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय पचपेड़ी में 24 वां दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें 14 एवं 15 फरवरी 2026 को किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से इस गरिमामय के साथ संपन्न हुआ । जिसमें कार्यक्रम के प्रथम दिवस 14 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के कमिश्नर महादेव कांवरे (IAS) व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेमचंद जायसी अध्यक्ष, प्रबंधक समिति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार पाटले सचिव, प्रबंधक समिति, विशिष्ट तिथि के रूप में सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, चंद्र प्रकाश सूर्या सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत बिलासपुर ,विनोद साहू सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत बिलासपुर, दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर,सुरेश खटकड़ अध्यक्ष व्यापारी संघ पचपेड़ी,रमेश सूर्यकांत व्यापारी संघ उपाध्यक्ष पचपेड़ी,सतानंद दिव्या सह सचिव व्यापारी संघ पचपेड़ी वहीं द्वितीय दिवस 15 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे व डॉ. प्रेमचंद जायसी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार पाटले विशिष्ट अतिथि डॉ अमित मिरी पीएल महिपाल प्राचार्य,डॉ केदार अनंत, गणेश राम कोरिया, कुलदीप जांगड़े, कमलेश खंडे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, महेश्वर कुर्रे ,प्रदीप वैष्णव प्राचार्य मध्य नगरी मल्हार, दीपक जायसवाल, सरपंच प्रताप पाटले सुरेंद्र मधुकर, श्याम सोनी एस एल अहिरवार ।
स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा 50 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, विविध कला प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र जायसी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हुए एवं दो दिवसी भोजन का भी व्यवस्था किया गया था जिसमें प्रसाद के रूप में ग्रहण की उसके लिए धन्यवाद दी विद्यार्थियों ने उत्साहवर्धन पूर्वक कार्यक्रम सफल आयोजन किया गया।आयोजन स्थल संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय, पचपेड़ी परिसर में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सहित आदि उपस्थित रहे ।