
24 वां दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन 14 एवं 15 फरवरी को
बिलासपुर। संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय पचपेड़ी में 24 वां दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। महाविद्यालय परिवार की ओर से इस गरिमामय आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।कार्यक्रम के प्रथम दिवस 14 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के कमिश्नर महादेव कांवरे (IAS) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेमचंद जायसी अध्यक्ष, प्रबंधक समिति करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार पाटले सचिव, प्रबंधक समिति शामिल होंगे। वहीं
द्वितीय दिवस 15 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेमचंद जायसी उपस्थित रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार पाटले कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा 50 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, विविध कला प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र जायसी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।आयोजन स्थल संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय, पचपेड़ी परिसर रहेगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों एवं स्टाफ में उत्साह का माहौल है।