02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

02फरवरी को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती का भव्य आयोजन, अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण
बिलासपुर। मल्हार।परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत मल्हार में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन जय स्तंभ स्थापना, पाला चढ़ाने का कार्यक्रम एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह आयोजन 02 फरवरी 2026, दिन सोमवार को नगर पंचायत मल्हार में संपन्न होगा।
इस अवसर पर विशाल सतनाम शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, मल्हार मेन गेट से अंबेडकर चौक तक निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी, युवा एवं महिलाएं शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु सौरभ साहेब होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर, जनपद पंचायत मस्तूरी के न.पं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पाषर्दगढ़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजन को लेकर सतनामी समाज समर्पण सेवा समिति मल्हार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। समिति के अध्यक्ष पीयूष पाटले ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, समानता एवं बाबा गुरु घासीदास के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।