
स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य
मस्तूरी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिस्दा में आयोजित कचरा वाहन रिक्शा वितरण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत साथ में उपस्थित रहे ग्राम पंचायत चिस्दा सरपंच हरवंश सिंह पैकरा, उपसरपंच जय रजक,रहसलाल मधुकर, रमेश पटेल, पंचराम सोनी, नंदसिंह पैकरा, ननकी मानिकपुरी, वेदराम पैकरा ,बृहस्पति पटेल,संगीता सेन,पिंकी केवट, प्रभा पटेल, राजकुमारी मरावी एवं ग्राम पंचायत चिस्दा के समस्त सक्रिय महिला सदस्य वह ग्रामवासी उपस्थित रहे! जिला पंचायत सदस्य के द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।