
तिरंगा यात्रा के साथ ही ग्राम पंचायत में दिखी देशप्रेम और एकता की झलक

ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक हुए शामिल
बिलासपुर । भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए और आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर ग्राम पंचायत रैलहा में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत स्कूल चौक से रैलहा चौक से जयस्तंभ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल चौक पर बड़ी संख्या में बच्चे, युवाओं और आम नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय, हिन्दूस्तान जिन्दाबाद,वन्दे मातरम्, जयहिन्द, जय जवान के नारे लगाये। इस दौरान ग्राम पंचायत रैलहा भड़हा में देश के प्रति देशभक्ति की भावना और राष्ट्र प्रेम की झलक दिखाई दी। आम नागरिकों ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एकता और अखंडता पर बल दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत रैलहा सरपंच श्रीमती रोशनी अरविंद डहरिया ,उप सरपंच श्रीमती रेखा सोनवानी, सचिव मथुरा मार्शल ,रोजगार सहायक हरिता सोनवानी, कोमल सोनवानी भी शामिल हुए। उन्होंने आपरेशन सिन्दूर को सफल बताते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिन माताओं का बेटा खोया, जिन बहनों का सुहाग उजड़ा और जिन बच्चों ने अपने पिता खोये उन सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आज देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सरपंच श्रीमती रोशनी अरविंद डहरिया ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश के गौरव हैं। उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सचिव मथुरा मार्शल ने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी सेना ने आतंकवाद पर प्रहार किया। सेना के पराक्रम और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कोरबा के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी है। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान के लिये एकजुट हुए हैं। यह गौरवान्वित होने का क्षण भी है कि हम सभी देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित होकर एकसाथ खड़े हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोजगार सहायक हरिता सोनवानी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रोशनी अरविंद डहरिया,उप सरपंच श्रीमती रेखा सोनवानी सचिव मथुरा मार्शल, रोजगार सहायक हरिता सोनवानी,कोमल सोनवानी, इसी तरह ग्राम पंचायत रैलहा ,भड़हा एवं ग्रामीणजन ने भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय पंचगण और आम नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।