सुरज दास मानिकपुरी एवं आनंद तांबोली को भावभीनी विदाई

बिलासपुर। कार्यालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, क्षेत्रीय इकाई, बिलासपुर में पदस्थ सहायक संचालक श्री सुरज दास मानिकपुरी का स्थानांतरण नवीन पदस्थापना के तहत सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला बलौदा बाजार के पद पर हो गया है। इस अवसर पर कार्यालय परिवार द्वारा एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मानिकपुरी के कार्यकाल को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहा और उन्हें उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके सरल स्वभाव, कार्य के प्रति निष्ठा एवं नेतृत्व कौशल को कार्यालय हमेशा याद रखेगा।इसी कड़ी में कार्यालय के डेटा एंट्री ऑपरेटर आनंद तांबोली का भी स्थानांतरण अन्य कार्यालय में होने के कारण उन्हें भी भावपूर्ण विदाई दी गई। तांबोली की कार्यकुशलता और सहयोगी भावना की सभी ने प्रशंसा की। समारोह में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।