
जिले में आज 2243 क्विंटल धान की खरीदी
बिलासपुर। धान खरीदी धीरे – धीरे जोर पकड़ने लगी है। समितियों में किसानों की चहल पहल बढ़ने लगी है। मंगलवार को 2243 क्विंटल धान खरीदा गया। ये धान 10 उपार्जन केन्द्रों में 52 किसानों से खरीदे गए। खाद्य विभाग के अफसरों ने बताया कि आज 49 खरीदी केन्द्र खुले थे। लेकिन खरीदी केवल 10 केन्द्रों पर हुई। कल से खरीदी कार्य में तेज़ी आने की संभावना है। जिन केन्द्रों में खरीदी हुई उनमें ऐरामसही, कडार, गनियारी, जैतपुर ,जयरामनगर,पसीद,मल्हार,माणिकचौरी,सेंदरी और सरवानी शामिल हैं। कल 19 नवंबर के लिए 74 किसानों ने टोकन कटाए हैं। उनसे 3816 क्विंटल खरीदी का अनुमान लगाया गया है। इस बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, डीएमओ अमित चंद्राकर आधा दर्जन से ज्यादा खरीदी केन्द्रों का दौरा किया । उन्होंने प्रमुख रूप से जयरामनगर, सीपत, धनिया, कड़ार आदि का दौरा कर जायज़ा लिया। इसी प्रकार आज सेवा सहकारी समिति जैतपुरी में धान खरीदी किया गया । जिसमें प्राधिकारी रामहरण साहू, सरपंच दिलहरन पटेल, नोडल अधिकारी दिग्विजय सिंह क्षत्री, लोहर्सी शाखा प्रबंधक रेशमलाल तिवारी, और गांव के किसान उपस्थित रहे।