Blog

सड़क, पुल व सिंचाई परियोजनाओं के लिए 217.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति..

विधायक की सक्रियता का असर, मस्तूरी क्षेत्र के 32 विकास कार्य बजट में शामिल


सड़क, पुल व सिंचाई परियोजनाओं के लिए 217.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति..

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से विधायक दिलीप लहरिया के निरंतर प्रयासों का असर अब दिखाई देने लगा है। वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट में सड़क, पुल, शैक्षणिक अधोसंरचना तथा सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कुल 217.15 करोड़ रुपये के 32 विकास कार्यों को शामिल किया गया है।इन कार्यों के स्वीकृत होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी, किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
बजट में शामिल प्रमुख सड़कों में मस्तूरी–मल्हार–जोंधरा–लवन मार्ग (32 किमी) के लिए 25.60 करोड़ रुपये,दर्रीघाट–लावर–कोनी–इटवापाली–गिधपूरी मार्ग (25 किमी) के लिए 20 करोड़ रुपये तथा मोपका से सीपत फोरलेन मार्ग (15 किमी) के लिए 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसी तरह लालखदान से सिरगिट्टी फोरलेन मार्ग, मेलनाडीह से मस्तूरी नहर मार्ग, खैरा–देवरी मार्ग, कोरबी–खोधरा मार्ग सहित कई ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण व उन्नयन को भी बजट में स्थान मिला है।सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लीलागर नदी, अरपा नदी और खारंग जलाशय से जुड़ी विभिन्न उद्वहन सिंचाई योजनाओं, जलाशयों के जीर्णोद्धार और नहर मरम्मत के कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा पाली एनीकट में सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना तथा कई माइनर नहरों के लाइनिंग और मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी के भवन निर्माण तथा शासकीय हाई स्कूल सुलौनी के नए भवन के लिए भी बजट में राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा, किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा मिलेगी और शिक्षा व आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।इन विकास कार्यों के बजट में शामिल होने पर क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button