
राष्ट्रीय सेवा योजना ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर(छ.ग.) से संबद्ध संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे, प्राचार्य डॉ. आर.के.जायसी के मार्गदर्शन में
राष्ट्रीय सेवा योजना ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा सम्पन्न हुई।
उक्त परीक्षा में रा.से.यो. के नियमित गतिविधियों में भाग लेने वाले, एक दिवसीय व सात दिवसीय विशेष शिविर में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने वाले, तथा 240 घण्टे का सेवा कार्य पूर्ण करने वाले स्वयंसेवको का और विद्यालय से रा.से.यो. में ‘ए’ प्रमाण-पत्र धारी स्वयंसेवको का लिखित व मौखिक(वाइवा) राष्ट्रीय सेवा योजना ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा लिया गया इस परीक्षा में बाह्य परीक्षक श्रीमती कांति अंचल जिला संगठक, जिला-बिलासपुर रा.से.यो. प्रकोष्ठ,अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर(छ.ग.)
रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी- शासकीय पतालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी, रहे।
उक्त परीक्षा संपन्न कराने हेतु विशेष सहयोगी के रूप में करुणेश नापित जी रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी, कमलेश कुम्हार व्याख्याता-बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार उपस्थित रहे। वरिष्ठ स्वयंसेवक पविन्द्र जायसवाल, मधु यादव,आरती साहु, काजल चतुर्वेदी,अंकित टण्डन का विशेष योगदान रहा।