Blog

बदहाल सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने विधायक से की सौजन्य मुलाकात

बदहाल सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने विधायक लहरिया से की सौजन्य मुलाकात

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं एवं शासकीय योजनाओं से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता विहीन कार्यों को लेकर मस्तूरी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों ने विधायक दिलीप लहरिया से सौजन्य मुलाकात कर गंभीर चर्चा की।
मस्तूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय सुमन, सचिव रघु यादव, उपाध्यक्ष हरि ओम श्रीवास सहित क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने आगामी विधानसभा सत्र में इन ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की मांग की। पत्रकारों ने विधायक महोदय को अवगत कराया कि क्षेत्र में कई सड़कों की स्थिति जर्जर है, स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी है तथा शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
साथ ही, विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए। पत्रकारों ने कहा कि यदि समय रहते निगरानी और जांच नहीं की गई तो आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब एवं क्षेत्र के पत्रकार साथी रामगोपाल भार्गव, लक्ष्मीकांत, विमल कांत, हरि यादव, धनंजय खुटें, चंद्रप्रकाश निणेजक, भुवन भास्कर, अमित खुटें, सुभाष टंडन, करन अंचल, अरुण सेन एवं सुनील सिंह उपस्थित रहे।पत्रकारों ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा सत्र में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा और समाधान की दिशा में ठोस पहल की

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button