Blog

फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात

द स्मार्ट फैशन शॉप का भव्य शुभारंभ, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने किया उद्घाटन

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में द स्मार्ट फैशन शॉप का भव्य उद्घाटन जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे रहे।
इस फैशन शॉप के ओनर सोमनाथ सिंह एवं अरुण चतुर्वेदी हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों को आधुनिक फैशन एवं किफायती दामों पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरपूर रहा।
इस अवसर पर उदय भार्गव, डॉक्टर यश साहू, शैली चतुर्वेदी, विरु पुरैना, राजा पुरैना, चित्रकांत जांगड़े, लक्की बंजारे, शैलेश कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के नए व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने द स्मार्ट फैशन शॉप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएँ दीं।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button