
नव नियुक्त कलेक्टर से सौजन्य भेंट मुलाकात की
रायपुर। प्रदेश सतनामी समाज गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ एक मात्र मान्यता प्राप्त संस्था/संगठन है जो महान संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबाजी के सत मार्गो पर चल कर उनके द्वारा दिए गए उपदेश /सन्देश “मानव -मानव एक सामान है “को चरितार्थ करती है।हमारे संस्था /संगठन उन पीड़ित,शोषित,असहाय, गरीब व दबे कुचले दलित व्यक्ति द्वारा न्याय के लिए आवेदन आमंत्रित कर उनके लिये संवैधानिक रूप से न्याय दिलाने व उनके समस्याओ का समाधान करते हुए उन्हें उचित न्याय दिलाने की भर्षक प्रयास करती है। समाज हित में कार्य करने समाज के लोगों से विचार आमंत्रित करता है अच्छे विचारों और सुझाव को अमल कर कार्य किया जाता है। जिला बलौदा बाजार की नवीन कलेक्टर कुलदीप शर्मा बलौदा बाजार से संस्था के प्रदेश पदाधिकारियों ने सौजन्य मुला क़ात गुलदस्ता भेट की।उक्त बाते संस्था के प्रदेश महासचिव उत्तम टंडन ने कही।जिसमे संगठन के साथ- साथ सामाजिक चर्चा कर समाज की बातो को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वागत को स्वीकारते हुए आश्वस्त किये।जिसमे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पी डी जहरीले,प्रदेश महासचिव उत्तम टंडन,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश घृतलहरे,संभाग अध्यक्ष रायपुर रामसिंग सोनवानी,प्रदेश प्रतिनिधि देवेंद्र गहरवार, जिलाध्यक्ष संतोष नवरंगे,व प्रदीप जोशी सम्मिलित हुए प्रदेश महासचिव उत्तम टंडन ने दी जानकारी।