Blog

नवरात्रि की दिव्य शुरुआत, ज्योति कलश से आलोकित हुआ माँ सती धाम

नवरात्रि की दिव्य शुरुआत, ज्योति कलश से आलोकित हुआ माँ सती धाम

बिलासपुर। खैरा जयरामनगर स्थित माँ सर्वशक्ति सती दाई मंदिर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आस्था,श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति की अलौकिक छटा बिखरी रही, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ माता रानी के दर्शन हेतु उमड़ पड़ी।


इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सूरज दास मानिकपुरी (सहायक आयुक्त – बलौदाबाजार) अपने परिवार सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माँ सती दाई के समक्ष मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया। जैसे ही ज्योति प्रज्वलित हुई, पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धा की रोशनी चारों ओर फैल गई।
श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर ज्योति कलश प्रज्वलित किए एवं अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता से प्रार्थना की। मंदिर समिति द्वारा नवरात्रि पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसमें प्रतिदिन पूजा, आरती एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में अखंड मंगलवार माता सेवा समिति नर्मदा कुण्ड झिरिया जयरामनगर के अध्यक्ष परमेश्वर साहू, सचिव संतोष कश्यप, कोषाध्यक्ष जगदीश साहू, साधु सिदार,दिलीप साहू, लखन यादव, लखन साहू सहित समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही मंदिर के आचार्य कुलदीप मिश्रा, लेखक, कवि व साहित्यकार उमेश कुमार श्रीवास एवं ग्राम के अनेक गणमान्य ग्रामीणजन भी इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाए।
नवरात्रि के इस शुभारंभ ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय ऊर्जा का संचार कर दिया है, जिससे खैरा जयरामनगर का माँ सती धाम श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन गया है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button