Blog

दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य रूपरेखा जारी…

दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य रूपरेखा जारी…

मस्तूरी। मल्हार महोत्सव 2026 के तहत आयोजित होने वाले दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। 28 एवं 29 अप्रैल को आयोजित इस महोत्सव में लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, गायन एवं स्टार नाइट्स जैसे विविध कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। पहले दिन
28 अप्रैल (शनिवार) के कार्यक्रम:
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे करमा नृत्य (जय माता दी करमा दल, बेलतरा) से होगी। इसके बाद अतिथि मंचीय शुभारंभ, पंथी नृत्य (हमर ज्योति पंथी पार्टी, मुंगेली) और डॉ. तोपाराज पटेल द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।


शाम 6:45 बजे ओडिसी नृत्य (सुश्री अंचल पाण्डेय, बिलासपुर) के बाद रात 7:00 से 8:00 बजे तक स्वाति सोनी लोककला मंच प्रस्तुति देंगी।
रात 8:00 से 9:00 बजे तक शिवकुमार तिवारी एवं साथियों का कार्यक्रम होगा, जबकि 9:00 से 11:00 बजे तक सुनील सोनी स्टार नाइट्स मुख्य आकर्षण रहेगा। दुसरे दिन 29 अप्रैल (रविवार) के कार्यक्रम: शाम 5:30 बजे दंडा नृत्य (मातारानी लोककला दल, बेलतरा) से शुरुआत होगी। इसके बाद अतिथि मंचीय समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।शाम 6:00 बजे सुश्री कनक साहू द्वारा गायन, 6:15 बजे युवराज सिंह लोनिया एवं समूह की प्रस्तुति होगी।6:45 बजे राउत नाचा (माधव चौक राउत नृत्य दल, तखतपुर) के बाद रात 7:00 से 8:00 बजे तक “गंगा के लहर” लोककला मंच प्रस्तुति देगा।रात 8:00 से 9:00 बजे तक पद्मश्री डॉ. भारतीय बंजारे अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं 9:00 से 11:00 बजे तक नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट्स महोत्सव का समापन करेंगे।मल्हार महोत्सव के इन कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button