जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र 13 के प्रत्याशी ने दो कार्यालय का किया उद्घाटन पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी

बिलासपुर। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र 13 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती सरोजनी रामनारायण भारद्वाज ने टिकरी व ओखर में चुनाव संचालन के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मूर्ति बंधी, त्रितीय पंचायत चुनाव मस्तूरी प्रभारी राजकुमार सिंह, पूर्व मल्हार मंडल अध्यक्ष रामदुलार कोसले, मल्हार मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, मल्हार मंडल उपाध्यक्ष व चुनाव संचालन प्रभारी रोहित कश्यप इन सभी के अगुवाई में चुनाव कार्यालय का फिता कटकर उद्घाटन किया। प्रत्याशी श्रीमती सरोजनी रामनारायण भारद्वाज उद्घाटन के अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्यालय से हमारे क्षेत्र में आने वाले ग्रामों तक विशेष रूप से सहयोग मिलेगा ऐसी आशा विश्वास के साथ इस कार्यालय को खोला गया है जिसमें हमारे कार्यालय में मिलकर सभी मतदाताओं को आशीर्वाद मिले हमारी सरकार डबल इंजन उपलब्धियां पर जानकारी दे सके। विषेश रूप से पवन श्रीवास मस्तूरी मंडल महामंत्री , अजय सिंह मस्तूरी मंडल महामंत्री, राजकुमार यादव, पूरन सिंह राज, इंद्रजीत चौधरी, चंद्र कुमार निर्णेनेजक, बालम कुंद वैष्णव, देव चरण यादव, दीपक गुप्ता, सुकसागर सोनवानी अधिवक्ता, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।