Blog

जर्जर सड़क एक बार फिर जान लेवा शाब्दिल में

जर्जर सड़क एक बार फिर जान लेवा शाब्दिल में

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के जलसों-भरारी-टांगर-बोहरडीह मार्ग की जर्जर सड़क एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, वर्षों से इस सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई डामर और धूलभरी पगडंडी जैसी स्थिति ने इस मार्ग को खतरनाक बना दिया है। उन्होंने कई बार कलेक्टर, स्थानीय विधायक और पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button