
एकदिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह संपन्न
बिलासपुर। नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन हुआ l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराधा दीवान द्वारा सरस्वती माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के समन्वयक सहायक प्राध्यापक मंगल चंद निराला के द्वारा स्वागत भाषण एवं महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया l इस अवसर पर वर्ष भर के खेलकूद एवं सांस्कृतिक साहित्यक गतिविधियों मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदया के हाथों एवं क्रीड़ा अधिकारी मुकेश बिहारी घोरे द्वारा पुरस्कृत किया गया l महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधावों पर अपना गायन एवं नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीण दर्शकों का भी मन मोह लिया जिसमे नव रस पर आधारित समूह नृत्य और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित छात्राओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा l अंत मे प्राचार्य के द्वारा विद्यार्थियों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया l अभिनय डहरिया अतिथि व्याख्याता के द्वारा आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया l कार्यक्रम का सफल संचालन अतिथि व्याख्याता डॉ गीता तिवारी के मधुर स्वर से सम्पन्न हुआ l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ अतिथि व्याख्याता डॉ. पूनम ज्ञान चंदानी, गीता तिर्की, आरती साहू,डॉ. संगीता बंजारे, प्रिया चौहान, पुष्पावती , हरिता कश्यप, अतिथि ग्रन्थपाल तेजस्वीनी रात्रे, प्रयोगशाला तकनिशियन रोहिणी साहू, समीर रत्नाकर आदि का विशेष सहयोग प्राप्त रहा l