Blog

अलग 11 केवी फीडर की मांग जनपद सदस्य ने उठाई आवाज

अलग 11 केवी फीडर की मांग जनपद सदस्य ने उठाई आवाज

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम डंगनिया एवं बिनैका सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अलग से 11 केवी फीडर की मांग उठाई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिजली लाइन लगभग 8–9 गांवों से घूमते हुए बिनैका तक पहुंचती है, जिसके कारण लगातार बिजली कटौती, कम वोल्टेज और तकनीकी बाधाएं बनी रहती हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने बिजली विभाग से मांग की है कि डंगनिया-बिनैका के लिए अलग फीडर स्वीकृत कर जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को सुचारू एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके और वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button